About Me

My photo
संकरी सी गली से लोगों के दिल तक पहुचने का रास्ता है ये...अपने आप के बारे में कहना सबसे मुश्किल काम होता है... ये आप सब पर छोडती हूँ...

Wednesday, 12 July 2017

चाँद-२

चाँद
-----
मीलों पसरा ये
नीला  रेगिस्तान 
यादों की तपन से 
तपती ये रात 
इस राह में बिछे 
ये लाखों करोड़ो अंगारे 
धुंधलाती आँखें 
सूखा गला 
और कोसो दूर
एक कुआं 
 ठंढे पानी से भरा 
मीठा होगा शायद 
कुएं के चारो तरफ 
शीलन है
दूर से दिखाई पड़ता है 
नीले रेगिस्तान में 
उसकी शीलन 
फ़ैली है 

चाँद बहुत दूर है न