About Me

My photo
संकरी सी गली से लोगों के दिल तक पहुचने का रास्ता है ये...अपने आप के बारे में कहना सबसे मुश्किल काम होता है... ये आप सब पर छोडती हूँ...

Wednesday, 27 April 2016

चाँद-३

सूना सा ये घर
ना साथी है,
ना ही दोस्त कोई
गोल चेहरे वाला
ये गोरा सा मासूम बच्चा
सारी रात
अकेला ही खेल करता है
सूने से इस घर में
फलक की खिड़कियों के
दरवाज़ों के
पर्दों के आगे पीछे
लुका-छिपी में मशगूल
रहता है रात भर
आखिर बादल थक जाते हैं
ये भी नींद से बोझिल
बाबा के जागने से पहले
सो जाएगा
सूरज निकलने वाला है
कुछ देर में